फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का आज लोकार्पण करेंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर बाद गोरखपुर के पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। यह मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शहर के भाटी विहार कॉलोनी में बना है। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से 2 एकड़ भूमि पर 5.23 करोड़ रुपये की लागत से सीएम योगी की विधायक निधि (विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि) से कराया गया है।
विज्ञापन


मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य 24 जुलाई 2023 को शुरू हुआ था। अब इसके बन जाने से खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए एक बेहतरीन प्लेटफाॅर्म उपलब्ध हो गया है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर गेम्स के लिए जिम, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, बैडमिंटन कोर्ट, राइफल व पिस्टल शूटिंग रेंज, मल्टीपरपज हाल आउटडोर गेम्स के लिए 300 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, लॉन टेनिस कोर्ट आदि का निर्माण कराया गया है। यहां वॉलीबॉल, कुश्ती कोर्ट और क्रिकेट नेट प्रैक्टिस रेंज भी बना है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टॉयलेट ब्लॉक, पेयजल आदि की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें