फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खिचड़ी मेले में श्रद्धालुओं को न होने पाए दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खिचड़ी मेले की तैयारियां समय से पूरी की जाएं। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में विकास परियोजनाओं के निर्माण की गति बढ़ाई जाए। सभी परियोजनाएं समय से पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन


दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास के जितने कार्य हो रहे हैं उनकी गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करते रहें और हर परियोजना के लिए नोडल अधिकारी बनाए जाएं।
उन्होंने जेल बाईपास रोड, खजांची फ्लाईओवर, पैडलेगंज-ट्रांसपोर्टनगर सिक्सलेन फ्लाईओवर, देवरिया बाईपास, आयुष विश्वविद्यालय आदि की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि परियोजनाएं किसी भी दशा में देर नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कल्याण मंडपम के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही निर्माण पूरा हो जाएगा। उन्होंने भाटी विहार में बने मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लोकार्पण की तैयारी के बारे में पूछा। अधिकारियों ने कहा कि सभी कार्य पूरे हो गए हैं। लोकार्पण की तैयारी भी पूरी है। सीएम ने गोरखपुर महोत्सव के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग आदि की व्यवस्था भी की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें