गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने महानगर में सक्रिय सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव सहित तीन विधायक भी सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं।
भाजपा महानगर कमेटी ने नवीनीकरण सक्रिय सदस्यता सूची-2024 को मंडलवार जारी किया है। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान 31 अक्तूबर तक चलाया गया। 9 नवंबर को को महानगर स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी। सक्रिय सदस्य बनने वालों प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विधायक विपिन सिंह, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मेयर सीताराम जायसवाल, अंजू चौधरी सहित 799 लोगों ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की है।