निजी विद्यालय से पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी छात्रा
गुलरिहा क्षेत्र के डुमरी नंबर दो बंगला टोला निवासी बताई जाती है छात्रा
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के डुमरी नंबर दो गांव के बगला टोला निवासी साइकिल सवार एक छात्रा प्रतिभा कुमारी (18) को ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया। वह निजी विद्यालय से पढ़कर घर लौट रही थी। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के डुमरी नंबर दो बंगला टोला निवासी नरेश प्रसाद की पुत्री प्रतिभा कुमारी(18) जंगल माघी गांव स्थित प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 12 की छात्रा थी। शनिवार की दोपहर में स्कूल से पढ़कर वह आ रही थी। गांव के चौराहे पर पहुंची ही थी कि विपरीत दिशा से आ रही ईंट लदी टैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में प्रतिभा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग निकला। ईंट भट्टा महराजगंज जिला के पनियरा थाना क्षेत्र के बेलटिकरा गांव स्थित समय मार्का भट्टा का बताया जा रहा है। एसओ गुलरिया जितेंद्र कुमार ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। केस दर्ज पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।