फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन जाने का डर: शहर भर में ढिंढोरा...छत पर सो रहा था छोरा- 'टोनी' ने टी-शर्ट से ढूंढ निकाला

Fri, 26 Sep 2025 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में दस वर्षीय लक्ष्य प्रताप सिंह के लापता होने पर पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने सर्च ऑपरेशन चलाया। ट्यूशन के डर से छत पर छिपे बच्चे को खोजी कुत्ते ने 15 मिनट में ढूंढ निकाला। बच्चे की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
चिलुआताल में बच्चे के लापता होने के बाद मौके पर जांच करते एसपी नॉर्थ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलुआताल क्षेत्र में बुधवार की शाम कक्षा चार में पढ़ने वाला एक छात्र लापता हो गया। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस काे सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बाद डॉग स्क्वाॅड टीम की मदद ली गई। पुलिस के खोजी कुत्ते ने करीब 15 मिनट में बच्चे को ढूंढ निकाला। बच्चा दूसरी मंजिल पर सो रहा था। इसके बाद परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, चिलुआताल क्षेत्र निवासी सदानंद सिंह ने चिलुआताल थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पोता लक्ष्य प्रताप सिंह (10) कक्षा चार में पढ़ता है। 24 सितंबर को वह स्कूल से आया। इसके बाद शाम पांच बजे बगल में ही स्थित एक स्कूल में खेलने गया था। काफी देर तक वह नहीं आया।

उसे बुलाने गया तो उसका पता नहीं चला। इसके बाद आसपास खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थक हारकर पुलिस को रात आठ बजे सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बच्चा स्कूल से आया और ड्रेस निकालकर बगल में खेलने चला गया। इसके बाद वहां से निकल गया। परिजनों ने कुछ देर बाद तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

पुलिस ने बच्चे का फोटो जिलेभर में प्रसारित कर दिया। सभी थानों पर बच्चे का फोटो भी शेयर कराया गया। मामला गंभीर देख एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ की। इसके बाद घर जाकर बच्चे की कॉपी-किताब भी चेक की।

आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत शहर के मुख्य स्थानों पर भी सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

ट्यूशन के डर से छत पर छिपा था लक्ष्य
बच्चे का पता न चलने पर एसपी नॉर्थ ने डॉग स्क्वाॅड टीम को भी बुलाया। पुलिस खोजी कुत्ते टोनी के साथ बच्चे के खेलने वाले स्थान पर पहुंची। इसके बाद घरवालों ने उसकी स्कूल वाली टी-शर्ट लाकर दी जिसे थाेड़ी देर पहले लक्ष्य ने निकाला था। इसके बाद टी-शर्ट खोजी कुत्ते टोनी को सुंघाई गई।

टोनी मुंह में कपड़ा दबाए, लक्ष्य के घर की तरफ भागा। पहली मंजिल पर पहुंचकर वह भौंकने लगा। इसके बाद वह सीढि़यों की तरफ गया। पुलिस भी पीछे गई। एक-एक कमरे की जाकर तलाशी लेने लगी। तभी एक कमरे में बेड के पास एक कोने में लक्ष्य सोते हुए मिला। पुलिस ने उसे जगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

वह नहीं जगा। तब पानी मंगाकर उसके मुंह पर मारा, तब वह उठकर बैठ गया। बच्चे को घर पर ही देख कर परिजन हैरान हो गए। पूछताछ में लक्ष्य ने बताया कि उसका होमवर्क पूरा नहीं हुआ था और वह ट्यूशन नहीं पढ़ना चाहता था। इसलिए ऊपर के कमरे में आकर छिप गया। सोचा था टीचर चले जाएंगे, तब नीचे आ जाउंगा, लेकिन न जाने कब नींद आ गई।

सूचना मिलने के बाद ही पुलिस की कई टीमें बच्चे की तलाश में लगाई गई थीं। डॉग स्कवॉड टीम की मदद से बच्चा घर में ही सकुशल मिला है। पूछताछ कर बच्चे को घरवालों के हवाले कर दिया गया: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें