फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेज धूप-गंदगी से बीमार हो रहे मुर्गे....खरीदारी में बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमनगर के पास पकड़ा गया मुर्गाें से लदा वाहन, गर्मी और गंदगी से आ रही थी बदबू
विज्ञापन

25 डिग्री सेल्सियस तापमान और सफाई के साथ ही मुर्गों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है
गोरखपुर। तेज धूप और गंदगी के बीच एक जगह से दूसरी जगह ले जाए जा रहे मुर्गे बीमार हो रहे हैं। उनका मीट खाने वाले भी संक्रामक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर पांच फत्तेपुर में पिकअप पकड़ा, जिस पर लदे मुर्गे गर्मी और गंदगी से बीमार हो गए थे। निगम ने मुर्गाें के अवैध परिवहन के इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया है।
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी रोबिन चंद्रा ने बताया कि 25 डिग्री से अधिक तापमान में मुर्गाें का परिवहन करने, एक के ऊपर एक जालीदार पिंजरे रखकर मुर्गे-मुर्गियों को रखने पर भीषण गंदगी के कारण उनमें संक्रमण का खतरा रहता है। परिवहन के दौरान होने वाले जख्म से ये संक्रमण और बढ़ जाता है। इससे मुर्गे का मीट ही नहीं मुर्गी के अंडे भी खराब हो जाते हैं। इसीलिए मुर्गों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए नियम बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर पांच फत्तेपुर में निगम के पशु कल्याण विभाग ने करीम नगर निवासी एक व्यक्ति को बिना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के मुर्गा-मुर्गी परिवहन करते पकड़ा। निरीक्षण में पाया गया कि 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान में मुर्गे-मुर्गियों का परिवहन किया जा रहा था। जबकि पशु परिवहन अधिनियम के तहत 25 डिग्री से ऊपर तापमान होने पर परिवहन अवैध है। वाहन में खुले जालियों में मुर्गियों को एक के ऊपर एक रखा गया था, जो तेज धूप और गंदगी की वजह से सुस्त पड़ गई थीं। मानक से अधिक मुर्गियों को भरने और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन भी पाया गया। पशु कल्याण अधिकारी ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए नोटिस दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें