गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन उदीयमान कवि गोष्ठी, योगासन, आशुभाषण, हिन्दी भाषण, सामान्य ज्ञान और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कबड्डी के पुरुष वर्ग में आठ एवं महिला वर्ग में 7 टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में पुरुष वर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज टीम ने पृथ्वीराज चौहान टीम को शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। महिला वर्ग में मीराबाई टीम ने फाइनल मैच में रानी लक्ष्मीबाई टीम को शिकस्त दी। उदीयमान कवि गोष्ठी (स्वरचित) में बीए के हर्ष शुक्ल प्रथम, शीलू मिश्रा द्वितीय रहे। बीएससी की मधुलिका चौबे व एमएससी की प्रियंका गुप्ता संयुक्त तृतीय रहीं।
योगासन प्रतियोगिता में बीकॉम की अनामिका आनंद प्रथम, शिखा दुबे द्वितीय रहीं। बीकॉम के वंशदीप रॉय व बीए की सत्या गुप्ता संयुक्त तृतीय रहे। बीए की दिव्या दूबे को सांत्वना पुरस्कार मिला। आशुभाषण प्रतियोगिता में बीए के निमिष सिंह प्रथम, आशीष पांडेय द्वितीय व बीकॉम के श्याम सुंदर तृतीय रहे। हिन्दी भाषण में बीए के निमिष सिंह प्रथम, आदर्श कुमार द्वितीय तथा आशीष कुमार पाण्डेय तृतीय रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एमए के हिमांशु मिश्र प्रथम, बीएससी के अश्विनी पटेल द्वितीय रहे। बीएससी की पल्लवी मिश्रा व बीसीए के कार्तिक सिंह संयुक्त तृतीय रहे।