फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शतरंज प्रतियोगिता शुरू, मेयर ने चली पहली चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। युवा चेतना समिति के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुलरिहा के एक स्कूल में दो दिवसीय डॉ. एसपी अग्रवाल अंतर विद्यालीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने पहली चाल चलकर प्रतियोगिता शुरू की। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में हो रही प्रतियोगिता में 175 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 10 फीडे रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

पहले दिन रैपिड आधार पर तीन चक्र पूरे हुए। सब जूनियर वर्ग में सम्यक सिंह, आरना त्रिपाठी, अर्थव मिश्रा, शितांशु त्रिपाठी, हिमांशु कुमार और शिवांश चौरसिया तीन अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। जूनियर वर्ग में आदित्य कुमार गुप्ता, श्रेयांश श्रीवास्तव, रक्षित शेखर द्विवेदी, प्रांजल मिश्रा और आर्यन तीन अंक लेकर आगे हैं।
सीनियर वर्ग में शाश्वत सिंह, देव श्रीवास्तव, रिशब गुप्ता, मो. अरमान खान, शाश्वत श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण द्विवेदी और शिवांश श्रीवास्तव तीन अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मान्धाता सिंह ने बताया कि समिति 25 वर्षों से खेल, शिक्षा और सामाजिक कार्यों में योगदान दे रही है। सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि चौथा राउंड शनिवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और पुरस्कार वितरण शाम 3 बजे होगा। मंच संचालन शिक्षिका आयुषी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें