फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्रीको रोमन कुश्ती में प्रतीक पांंडेय को गोल्ड, संजय राय को मिला सिल्वर मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित ऑल इंडिया पोस्टल रेसलिंग चैंपियनशिप में प्रतीक पांडेय ने गोल्ड और संजय राय ने सिल्वर हासिल किया है। ग्रीको रोमन स्टाइल में प्रतीक ने 97 और संजय ने 67 किलोभार वर्ग में परचम लहराया है। शुक्रवार को जीत की खबर गोरखपुर आई तो डाक विभाग समेत परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों पहलवानों ने बताया कि अनुशासित तरीके से मेहनत का फल मिला है। यह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक में 22 से 25 जुलाई तक ऑल इंडिया पोस्टल रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें करीब 12 राज्यों की डाक विभाग के पहलवानों ने हिस्सा लिया। गोरखपुर रीजन से मुख्य डाकघर में डाक सहायक पद पर तैनात पहलवान प्रतीक पांडेय और रेलवे स्टेशन के उप डाकघर के पोस्टमास्टर पहलवान संजय राय व अन्य ने हिस्सा लिया। पहलवान प्रतीक पांडेय ने 97 किलो भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंदी को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं पहलवान संजय राय ने 67 किलोभार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। प्रतीक पांडेय ने लगातार पांचवें वर्ष गोल्ड मेडल हासिल किया है।
अमर उजाला से बातचीत में प्रतीक पांडेय ने बताया कि जीत पर काफी खुशी है। आगे भी यह बरकरार रखने की कोशिश की जाएगी। मेहनत का फल जरूर मिलता है। वहीं संजय राय ने बताया कि खेल कोई भी हो अगर लगन हो तो सफलता जरूर मिलती है। दोनों की उपलब्धि पर पोस्ट मास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव, प्रवर डाक अधीक्षक बीके पांडेय, कर्मचारी संगठन के आनंद सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें