फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होटलों में चलेगा चेकिंग अभियान, अनैतिक कार्य कराने पर होंगे सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स व खोराबार क्षेत्र के होटलों में अनैतिक कार्य के खिलाफ लगाई गई चौपाल
विज्ञापन

जगदीशपुर। एम्स व खोराबार क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर मंगलवार सुबह 11 बजे बसडीला गांव के पास होटलों में हो रहे अनैतिक कार्यों के विरोध में चौपाल लगाई गई। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने कहा कि किसी भी होटल में अनैतिक कार्य की शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई करते हुए सील किया जाएगा। क्षेत्र के सभी होटलों में सादी वर्दी में पुलिस टीम चेकिंग अभियान भी चलाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इं. सरवन निषाद ने कहा कि चौरीचौरा क्रांतिकारियों की धरती है। यहां पर होटलों की आड़ में अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद शाही ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग मिला तो जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। क्षेत्र में करीब 15 से अधिक होटलों में अनैतिक कार्यों को बंद कराया जाएगा। होटलों में अवैध रूप से शराब की बिक्री की शिकायत भी मिल रही है जिसे तत्काल रोका जाए। सीओ चौरीचौरा योगेंद्र सिंह ने कहा कि होटल संचालकों संग बैठक कर निर्देश दिए गए हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सुरेंद्र मोहन, जिला पंचायत सदस्य रामदुलारे चौधरी, सुरेश पासवान समेत बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें