फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सामूहिक दुष्कर्म केस में एक माह 20 दिन में चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर के हुक्का बार में रामगढ़ताल इलाके की किशोरी के साथ हुई थी घटना
विज्ञापन

संचालक अनिरुद्ध ओझा समेत तीन पर दर्ज किया गया था केस
गोरखपुर। शाहपुर के जेनिस बॉटल हुक्का बार में रामगढ़ताल इलाके की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना जनवरी माह में हुई थी। मामले में रामगढ़ताल थाना पुलिस एक माह 20 दिन में चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दिया है। मामले में 02 जनवरी को हुक्का बार संचालक पादरी बाजार निवासी अनिरुद्ध ओझा, देवरिया के तरकुलहा थाना क्षेत्र के जनहत्ता गांव (वर्तमान पता मोहद्दीपुर) निवासी निखिल गौर और शाहपुर निवासी आदित्य मौर्य पर सामूहिक दुष्कर्म का केस रामगढ़ताल थाने में दर्ज किया गया था।
इस केस की जांच पड़ताल में रेशमा खान का भी नाम आया था। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भिजवा दिया था। चार्जशीट में पुलिस ने हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा को सरगना दिखाया है। साथ ही किशोरी को फंसाकर हुक्का बार तक ले जाने का आरोप रेशमा खान पर लगा है। रेशमा खान बहला फुसलाकर किशोरी को हुक्का बार में ले गई थी। इसके बाद दो दिन तक वह घर से लापता थी। किशोरी की मां ने अपहरण का केस रामगढ़ताल में दर्ज कराया था। किशोरी जब घर वापस आई तो उसके आपबीती बताने पर मां ने रामगढ़ताल थाने में शिकायत की थी। फिर अपहरण के केस में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। चार्जशीट में पीड़िता का आरोप लिखा है कि रेशमा फंसाकर हुक्का बार ले गई थी, वहां पर अनिरुद्ध ने निखिल और आदित्य के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


दो केस में शाहपुर पुलिस लगा चुकी है चार्जशीट
शाहपुर स्थित हुक्का बार में दो और किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। इसमें भी शाहपुर पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। शाहपुर थाने में कैंपियरगंज की किशोरी ने दस जनवरी और दूसरी देवरिया की किशोरी ने 13 जनवरी को परिवार के साथ पहुंचकर केस दर्ज कराया था। 09 फरवरी को शाहपुर थाने में बेतियाहाता की युवती ने केस दर्ज कराया है। मामले की विवेचना शाहपुर पुलिस कर रही है।

जांच हुई तो देहव्यापार में लिप्त मिले आरोपी

हुक्का बार में तीन सामूहिक दुष्कर्म के केस आने के बाद पुलिस ने जांच की तो देहव्यापार का मामला उजागर हुआ। इसके बाद पुलिस ने सरगना अनिरुद्ध ओझा, फ्लाई इन होटल का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह, बस्ती मुंडेरवा के उमरी अहरा निवासी राजन उर्फ वसीम अहमद, हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरवा सरसंड का विमल विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा, रेशमा खान, मुस्कान और श्रेय शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। वहीं शाहपुर और रामगढ़ताल थाने के केस में देहव्यापार की धारा बढ़ाई गई। शाहपुर थाने में दर्ज देहव्यापार के केस की जांच सीओ गोरखनाथ रवि सिंह को सौंपी गई है। जबकि रामगढ़ताल थाने के केस की जांच सीओ कैंट योगेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन


कोट-
रामगढ़ताल थाने में दर्ज केस की चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। देहव्यापार केस की जांच दो सीओ को सौंपी गई है। जांच कर आगे साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें