फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में बवाल : दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हार्बर्ट बंधे पर हुई घटना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र में हार्बर्ट बंधे पर हांसूपुर में बृहस्पतिवार भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब तीन बजे पन्नेलाल यादव अपने परिवार के राम बचन यादव, प्रिंस यादव, गुल्लू यादव के साथ मिलकर अपबी जमीन पर निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान भज्जू यादव अपने परिचित राकेश यादव, सजानंद यादव, सचिन यादव, भोला, शिवम यादव समेत 50 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां निर्माण करने का विरोध करते हुए गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में सड़क पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होने और स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि राजघाट थाने में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें