फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में पिट लाइन निर्माण को लेकर ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
16 जून से सात दिसंबर तक तीन जोड़ी ट्रेनों का समय बदला
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन गोरखपुर में ओल्ड पिट लाइन नंबर एक और दो के पुनर्निर्माण के लिए उसे तोड़ने जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस (11055/11056) 16 जून से सात दिसंबर तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 10:55 बजे रवाना होकर गोरखपुर रात 8:40 बजे और बस्ती रात 9:47 बजे होते हुए गोंडा रात 11:00 बजे पहुंचेगी। वापसी में गोंडा से सुबह 3:10 बजे चलकर गोरखपुर से सुबह 6:40 बजे होकर दूसरे दिन दोपहर 3:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस दूसरे दिन पहुंचेगी।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20103/20104) 16 जून से पांच दिसंबर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 5:23 बजे रवाना होकर गोरखपुर दोपहर 12:05 बजे होते हुए आजमगढ़ 3:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में आजमगढ़ से शाम 6:50 बजे शुरू होकर गोरखपुर रात 10:25 बजे होते हुए तीसरे दिन सुबह 4:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन

साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस (19409/19410) 19 जून से छह दिसंबर तक बृहस्पतिवार और शनिवार को साबरमती से सुबह 10:35 बजे रवाना होकर गोरखपुर शाम पांच बजे होते हुए थावे रात 8:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में थावे से रात में एक बजे चलकर गोरखपुर से सुबह 4:55 बजे होते हुए साबरमती दूसरे दिन सुबह 9:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें