फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र : अष्टमी व्रत आज, कल मनाई जाएगी राम नवमी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवमी पर होगा कन्या पूजन व हवन, भगवान राम का मनेगा जन्मोत्सव
विज्ञापन

शुक्रवार को विभिन्न माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़

गोरखपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी का व्रत शनिवार को होगा। रविवार को चैत्र राम नवमी धूमधाम से मनाई जाएगी। शुक्रवार को माता के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। गोरखनाथ मंदिर के शक्ति मंदिर में योगी कमलनाथ ने माता की आराधना की।

गोलघर काली मंदिर में श्रद्धालु जय माता दी के जयकारों के साथ दर्शन-पूजन कर नारियल चुनरी चढ़ाया। पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में लगी रही। वहीं दाउदपुर स्थित काली मंदिर सहित शहर से बाहर स्थित बुढि़या माता मंदिर, तरकुलहा देवी मंदिर, जंगल कौड़िया मंदिर आदि में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार को भी ज्यादा रहेगी। श्रद्धालु माता को हलवा पूरी चढ़ाकर प्रसाद वितरण करेंगे। साथ ही शनिवार रात में कलश रखकर नवमी पूजन करेंगे।
विज्ञापन


नवमी पर होगा कन्या पूजन व हवन

गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि चैत्र नवरात्र की अष्टमी का व्रत शनिवार को होगा। प्रथम व अंतिम दिन व्रत रहने वाले श्रद्धालु शनिवार को ही व्रत रहेंगे। रविवार को चैत्र राम नवमी मनाई जाएगी। माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु इसी दिन कन्या पूजन भी करेंगे। उनका कहना था कि नवमी पूरे दिन होने से किसी भी समय दिन में हवन किया जा सकता है। साथ ही भगवान राम का जन्मोत्सव भी इसी दिन रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पंडित विकास मालवीय ने बताया कि नौ दिन व्रत रहने वाले श्रद्धालु सोमवार को पारण करेंगे। इसी दिन कलश का विसर्जन भी किया जाएगा।


योगी कमलनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की माता की आराधना
गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने देवी कालरात्रि की पूजा, दुर्गा सप्तशती का पाठ के पश्चात आरती व प्रसाद वितरण किया गया। योगी कमलनाथ ने कहा कि कालरात्रि महाकाली का स्वरूप मानी जाती है। यह देवी अंधकार और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती हैं। इनका स्वर रौद्र है, परंतु भक्तों के लिए ये अत्यंत दयालु हैं। पूजा में सुबह व सायंकाल में प्राचार्य डॉ अरविंद चतुर्वेदी, डॉ रोहित मिश्र,अश्वनी त्रिपाठी, नित्यानंद तिवारी, शशांक पांडेय, रूपेश मिश्र, मयंक तिवारी सहित 11 वेदपाठी आचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भारत सेवाश्रम संघ में हुआ पूजन-अर्चन
भारत सेवाश्रम संघ में शुक्रवार को बंगाली समाज के लोगों ने माता की मूर्ति का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान माता को भोग लगाकर आरती की गई। पुजारी तन्मय भट्टाचार्या ने धूमधाम बताया कि यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन देर रात तक किया गया। इसमें गायक आनंद कुलकर्णी व स्वाति मुखर्जी ने माता के भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें