फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी की तीन छात्राओं को अमेजन में इंटर्नशिप का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय की तीन छात्राओं का चयन बहुराष्ट्रीय कंपनी अमेजन में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। इंटर्नशिप के दौरान दो छात्राओं को 1.10 लाख रुपये और एक को 50 हजार रुपये का मासिक स्टाईपेंड मिलेगा। चयनित तीनों छात्राएं बीटेक कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष में हैं।
विज्ञापन

एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि छात्राओं भव्या श्रीवास्तव और इशिप्ता गुप्ता को अमेजन ने एक लाख 10 हजार रुपये के स्टाईपेंड पर इंटर्नशिप ऑफर किया है। इसी तरह नंदिनी तिवारी को 50 हजार रुपये का स्टाईपेंड मिलेगा। ये सभी छात्राएं छह माह के लिए अमेजन में इंटर्नशिप करेंगी। अमेजन इनके प्रदर्शन को देखते हुए इस इंटर्नशिप को प्लेसमेंट ऑफर में भी परिवर्तित कर सकती है। तीनों छात्राओं को कुलपति प्रो. जेपी सैनी, प्रो. वीके द्विवेदी, प्लेसमेंट सेल की समन्वयक सुकन्या पांडेय आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें