चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गौनर गांव का है मामला
सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के गौनर में महायज्ञ में हुए विवाद के बाद शनिवार की दोपहर में जमकर मारपीट हुई। इसमें सन्नी सिंह और विशाल घायल हो गए, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने नगदी व मोबाइल छीन लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गौनर गांव निवासी विद्या प्रकाश सिंह ने चौरीचौरा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में 28 अप्रैल से 6 मई तक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया था। तीन मई को यज्ञ में गांव के ही रहने वाले राजमहल के साथ आए कुछ युवक महिलाओं से बदसलूकी करने लगे, मना करने पर मारपीट भी की। इस पर विद्या के विशाल ने चौरीचौरा थाने में राजमहल के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। इसी से नाराज राजमहल ने अपने साथियों के साथ शुक्रवार की शाम गांव के राहुल घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। शनिवार की सुबह आश्रम के साथ कुर्मी टोला चौराहे पर मारपीट की।
आरोप है कि शनिवार को दोपहर में राजमहल ने अपने साथी बघाड़ निवासी राज मोदनवाल, अम्बरीश, विक्रम पासी, विशाल, बबलू, रीशू और राज पासवान के साथ विद्या के घर पहुंचा और उनके बेटे सन्नी सिंह व विशाल को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने सन्नी और विशाल से मोबाइल व 70 हजार रुपये भी छीन लिए।