फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दवा व्यापारी के घर से नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र के थवईरामपुर गांव में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने दवा व्यापारी के घर से दो लाख के जेवर और 70 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना के समय व्यापारी की मां घर पर अकेली थीं।
विज्ञापन


पीड़ित विकास विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी मेडिकल कॉलेज के पास दवा की दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे जब वह दुकान पर थे, उनकी मां गायत्री देवी घर पर अकेली थीं। इसी दौरान बदमाश मकान के पीछे से अंदर घुसे और अलमारी में रखे जेवर व नकदी निकाल लिए। शोर सुनकर गायत्री देवी कमरे की ओर बढ़ीं तो चोरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह बाहर निकलकर शोर मचाने लगीं, तभी आरोपी मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही विकास घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम और पिपराइच थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाप्रभारी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें