फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लूट के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस

Sun, 21 Sep 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाना पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया है। गैंग लीडर पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी टोला मिश्रौलिया निवासी निखिल भारती को बनाया है। वहीं, चौरीचौरा के भटगांवा निवासी राजू शर्मा व कमलेश कुमार उर्फ बादल को गुर्गा बनाया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त निखिल भारती और उसके गुर्गे आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए संगठित गिरोह बनाकर लूट और चोरी जैसे गंभीर अपराध करते रहे हैं। इनकी करतूतों से आमजन में भय और आतंक व्याप्त था। एक अक्तूबर 2024 को बशारतपुर निवासी रामचंद्र यादव की पत्नी सुभाषिनी देवी से सोने की चेन छीनी गई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा 17 अक्टूबर 2024 को मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र के शशिकांत के साथ लेक व्यू अपार्टमेंट के पास मोबाइल लूटने की घटना हुई थी। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी लंबा है।
विज्ञापन

निखिल भारती पर रामगढ़ताल, पिपराइच, एम्स थानों में छह मामले दर्ज हैं। वहीं, राजू शर्मा और कमलेश कुमार पर तीन-तीन केस दर्ज हैं। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इनके द्वारा अर्जित संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें