फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिला अस्पताल के सामने तीमारदार से मारपीट में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाने में दर्ज हुआ केस, सीओ को मिली जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को तीमारदार से मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस ने विजय यादव, विक्की व तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया। मामले की जांच सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी को मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सहजुपार जैतपुर (खजनी) निवासी सुशील कुमार भारती अपनी भांजी अंजली का इलाज जिला अस्पताल के न्यू आईपीडी भवन में करा रहे थे। अंजलि बुखार और प्लेटलेट्स की कमी के कारण भर्ती थी। मंगलवार को डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। साथ में उसे दवाओं की एक पर्ची भी दी थी। सुशील ने एक मेडिकल स्टोर से करीब 500 रुपये की दवा खरीदी। दवा लेकर वार्ड में गए तभी बगल के बेड पर भर्ती दूसरे मरीज के तीमारदार ने दुकान के बारे में पूछा। उन्हें दुकान के बारे में बताया और कुछ दवाएं फिर लेने के लिए दुकान पर गया। आरोप है कि इस दौरान दवा देने के लिए दो दुकानदारों में विवाद हो गया। वह वहां से आने लगे तो दोनों मेडिकल स्टोर के संचालक विजय यादव व विक्की ने साथियों के साथ उनकी पिटाई कर दी। पिटाई से उनके दाहिने हाथ की अंगुली फ्रेक्चर हो गई। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ कोतवाली मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें