फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिजली चोरी पर 137 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विजिलेंस ने मारा छापा, 74 कनेक्शन काटे गए
विज्ञापन

शहरी और ग्रमीण क्षेत्र में हुई कार्रवाई
गोरखपुर। विद्युत विजिलेंस की टीम ने बिजली विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली चोरी को लेकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिजली चोरी पर 137 लोगों पर केस दर्ज कराया गया। साथ ही 74 बिजली के कनेक्शन भी काटे गए।
विजिलेंस ने रानीडिहा और राप्तीनगर खंड में अभियान चलाया। इस दौरान स्मार्ट मीटर की टीम ने स्मार्ट मीटर लगाए। जांच में 13 उपभोक्ता स्वीकृत विद्युत भार से अधिक उपभोग करते पाए गए। इस मामले में कार्रवाई की गई। दो उपभोक्ताओं भार सात किलोवाट के विरुद्ध विद्युत चोरी के प्रकरण में विजिलेंस टीम की ओर से केस दर्ज कराया गया। विद्युत चोरी और बकाया भुगतान मामले में 48 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 84.80 लाख से अधिक का राजस्व वसूला। अभियान में अधिशासी अभियंता लवलेश कुमार, जितेंद्र कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण प्रथम खंड के कैंपियरगंज, गुलरिहा व चौरी-चौरा में भी अभियान चलाया गया। बिजली चोरी सहित अन्य मामलों में 135 पर केस दर्ज किया गया। 26 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। चौरी चौरा में 470 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। 68 का लोड बढ़ाया गया। तीन उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी पर केस दर्ज किया गया। इस दौरान कैंपियरगंज में अधीक्षण अभियंता डीके सिंह, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण प्रथम डीके सिंह ने बताया कि चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें