फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक पर हमले में ग्राम प्रधान समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
डोमहर माफी के विपिन सिंह को लगी थी गोली, अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन

ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर सहजनवां पुलिस कर रही पूछताछ
सहजनवां। थानाक्षेत्र के डोमहर माफी में मंगलवार रात हुए गोलीकांड मामले में सहजनवां पुलिस ने ग्राम प्रधान मंजीत सिंह समेत तीन लोगों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। घायल विपिन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

डोमहर माफी निवासी विपिन सिंह मंगलवार रात अपने दोस्त विकास यादव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जोन्हिया क्रॉसिंग के पास बुलेट सवार ग्राम प्रधान मंजीत सिंह अपने साथियों विवेक सिंह और प्रदीप सिंह के साथ आए और विपिन सिंह पर गोली चला दी। गोली विपिन के सीने के नीचे बाएं तरफ से लगकर पार हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।। स्थानीय लोग विपिन को पहले सीएचसी सहजनवां ले गए, जहां से हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। देर रात विपिन सिंह की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर लिया। वहीं ग्राम प्रधान मंजीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। इस संबंध में एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच चल रही है। गांव के लोगों से पूछताछ करने पर दोनों में पहले से चुनावी रंजिशविवाद चलने का मामला सामने आया है। मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर गोली चलने की घटना संदिग्ध है। फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें