फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बच्चे को थप्पड़ मारने के विवाद में 24 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा में बच्चे को थप्पड़ मारने के दो गांव आए थे आमने-सामने
विज्ञापन

गुलरिहा। इलाके के नरायनपुर टोला मोहम्मदपुर में ढाई साल के एक बच्चे को थप्पड़ मारने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में गुलरिहा पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर 24 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्षेत्र के नरायनपुर नंबर दो टोला मोहम्मदपुर निवासी राहुल निषाद ने बताया कि शनिवार को रकसड़वा गांव के मनबढ़ युवकों ने ढाई साल के बच्चे को खेलने के दौरान थप्पड़ मारा था। उसके बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि रविवार की सुबह 9:30 बजे बनगाई टोला रकसड़वा निवासी विनयलाल, विशाल, जीवलाल, दिनेश भारद्वाज, सूरज, साहिल, राहुल, बबूंदर, सूरज रवि, राजू यादव व कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडे और रॉड लेकर मारपीट किए थे।
विज्ञापन

वहीं बनगाई टोला रकसड़वा की कौशल्या देवी का आरोप है कि नरायणपुर टोला मोहम्मदपुर निवासी श्यामसुंदर, बिसहर, नागेंद्र, भोले, राहुल, राजू, सूरज, अजय, दुर्गेश, अनुभव तिवारी, भागु और सुरेश समेत कुछ अज्ञात लोग दरवाजे पर चढ़कर मेरे पुत्र निरहू को लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। बेटी बचाव करने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। मनबढ़ों ने घर में घुसकर सामान क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

गुलरिहा पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 24 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें