फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मध्यान भोजन योजना बाधित होने पर 17 बीईओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने नोटिस भेज कर मांगा एक सप्ताह में जवाब
विज्ञापन


गोरखपुर। जिले के 33 परिषदीय विद्यालयों में मई माह में मध्याह्न भोजन योजना बाधित रहने के मामले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने 17 विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बीएसए कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, संबंधित विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का नामांकन शून्य दिखाया गया, जिससे मिड-डे मील योजना की जानकारी पोर्टल पर फीड नहीं हो सकी। इसके चलते सीएम डैशबोर्ड पर जिले की छवि नकारात्मक रूप में प्रस्तुत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने इसे लापरवाही मानते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्ट किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अध्यापकों को निर्देशित करें कि सभी बच्चों का पंजीकरण कर प्रेरणा पोर्टल पर अद्यतन कराएं। साथ ही यह भी बताया जाए कि आखिर किन परिस्थितियों में भोजन योजना बाधित रही और क्या कार्रवाई की गई। बीएसए ने सभी से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय से जवाब न मिलने पर शासनादेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रतिलिपि जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें