फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मनरेगा कार्याें में गड़बड़ी पाए जाने पर ग्राम प्रधान समेत 20 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। ग्राम पंचायत सीहापार में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी पर पुलिस ने प्रधान मांडवी शुक्ला, प्रधान के पति, अज्ञात रोजगार सेवक, महिला मेट और 15-20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीडीओ की तहरीर पर कार्रवाई घटना के करीब दो माह बाद की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बीडीओ सत्यकाम तोमर ने बताया कि सीहापार गांव के डीहुलिया और गुजराहा पोखरा की खोदाई कार्य में अनियमितता बरती गई। आरोप है कि श्रमिकों के कपड़े बदलकर 175 श्रमिकों का कार्य दिखाया गया और फर्जी भुगतान के लिए दबाव बनाया गया। इस दौरान ग्रामीण छविनाथ यादव ने ग्राम प्रधान पर शिकायत की। इसके बाद आईजीआरईएस पर भी शिकायत दर्ज हुई। बीडीओ ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई को डीडीओ के समक्ष जांच के दौरान प्रधान के पति ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसी आधार पर ग्राम प्रधान मांडवी शुक्ला, प्रधान पति राहुल शुक्ला, रोजगार सेवक, महिला मेट समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, प्रधान के पति राहुल शुक्ला ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान ने ही बीडीओ पर कमीशन मांगने की शिकायत की थी जिसकी जांच चल रही है। अधिकारियों का ध्यान भटकाने के लिए बीडीओ ने दो माह बाद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें