राजघाट पुल पर शुक्रवार देर शाम चलती कार में आग लग गई। धुआं उठता देख कार में सवार बाहर निकल आए। कार में रखे में अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक आग की लपटें तेज हो गईं। जब तक आग बुझी तब तक कार पूरी तरह से जल गई।
इधर, इसकी वजह से पुल की एक लेन पर लंबा जाम लग गया। दो घंटे से भी अधिक समय तक गाड़ियां रेंगते हुए बाहर निकलीं। जाम से लोग कराह उठे। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक और थाने की पुलिस ने कार को हटवाकर धीरे-धीरे वाहन आगे बढ़वाए और जाम को खुलवाया।