फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सॉल्वर बैठाने के आरोपी अभ्यर्थी ने किया गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा : 17 फरवरी 2024 को आयोजित परीक्षा में पकड़ा गया था
विज्ञापन

गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस की गिरफ्त से दूर था आरोपी
आरोपी को रिमांड पर लेकर गैंग के अन्य गुर्गों की तलाश करेगी पुलिस
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 में सॉल्वर बैठाने के आरोपी अभ्यर्थी विवेक ने बुधवार को गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। गुलरिहा पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। पिछले माह पुलिस ने सॉल्वर गैंग के सरगना धीरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। इसके बाद से उसके दोनों साथी सोनू यादव और विवेक फरार चल रहे थे।

बीती 17 फरवरी 2024 को गोरखनाथ क्षेत्र में साकेतपुर कॉलोनी स्थित उर्मिल यूनीक एकेडमी में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान टीम ने बायोमीट्रिक जांच के दौरान एक साॅल्वर को पकड़ लिया था। वह चिलुआताल के केवटलिया निवासी अभ्यर्थी विवेक की जगह परीक्षा देने आया था। बायोमीट्रिक मैच न होने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व टीम ने युवक से पूछताछ की। युवक की पहचान पुराना हरिपुर थाना कोईलवर जनपद भोजपुर (आरा) निवासी धीरेंद्र कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

विवेक ने धीरेंद्र को 50 हजार रुपये देकर अपने स्थान पर परीक्षा देने के लिए भेजा था। मामले में गोरखनाथ पुलिस ने दोनों के खिलाफ फर्जी आधार और प्रवेशपत्र बनाकर परीक्षा में सम्मिलित होने और रुपये के लेनदेन के मामले में केस दर्ज किया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान कैंपियरगंज के शिवपुर करमहवा निवासी सोनू यादव और बिहार के खपुरा पालीगंज पटना निवासी विकास कुमार का नाम सामने आने के बाद उनका नाम भी बढ़ा दिया गया था। गोरखनाथ पुलिस ने बीते सात मई को चारों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

इसकी विवेचना गुलरिहा थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह को दी गई थी। आरोपियों की तलाश में जुटे विवेचक ने सॉल्वर गैंग के सरगना धीरेंद्र कुमार को आठ जून को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इस बीच विवेक ने बुधवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
वर्जन
गिरोह के एक गुर्गे ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें