फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: समझौता करने पहुंचे युवक पर झोंका फायर, केस

Thu, 31 Jul 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के बुलाने पर साथियों संग पहुंचा था युवक
विज्ञापन

बड़हलगंज। क्षेत्र के सिधुआपार में चचेरे भाई के साथ हुई मारपीट का समझौता कराने पहुंचे युवक से दबंगाें ने गाली-गलौज की। विरोध पर तमंचे से जमीन पर फायर कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। राजकुमार शाही ने तहरीर में आरोप लगाया कि तीन दिन पहले उनके चाचा के बेटे से कुछ लड़कों का विवाद हो गया था। उसी सिलसिले में समझौता कराने के लिए टाड़ा गांंव निवासी सिद्धार्थ तिवारी ने उन्हें काॅल कर सिधुआपार स्थित कोचिंग सेंटर के पास बुलाया। आरोप है कि जब वह कुछ लड़कों के साथ पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद सिद्धार्थ ने अपने साथियों शिवांश, कमल पंडित, अजित यादव व तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर तमंचा निकाल जमीन पर फायर कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने साथियों के साथ वहां से भाग कर जान बचाई।
थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें