फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खुद को पड़ोसी बताकर जोड़ा भावनात्मक रिश्ता...युवाओं का उत्साह बढ़ा गए पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मोदी...मोदी...मोदी के नारे, मोबाइल का टार्च जलाकर अद्भुत स्वागत और सिर पर भगवा पगड़ी बांधे युवाओं का जोश देखकर मोदी खुद को रोक नहीं पाए। बोले- इतना प्यार मेरे सिर आंखों पर दोस्तों। जनता का मूड भांप मोदी ने खुद को बगल का सांसद होने की बात कहकर पड़ोसी बताया। यूपी की तरक्की और सीएम योगी की तारीफ की। यह सुनते ही लोगों का उत्साह चरम पर हो गया। पब्लिक में 2014 में मानबेला वाला करंट देखने को मिला। मोदी ने भी अपने तरकश से चुनावी तीर निकाल कर पूर्वांचल को साधने की भरपूर कोशिश की।
विज्ञापन

देवरिया में रविवार को सुबह से ही तापमान की तरह सियासी पारा चढ़ा हुआ था। दोपहर में जब धरती पर अंगारे बरस रहे थे तो उस वक्त पीएम मोदी की जनसभा में आए युवाओं का उत्साह देखने लायक था। जैसे ही मोदी मंच पर आए पब्लिक के बीच से मोदी के नारे गूंजने लगे। मोदी ने भी उन्हें निराश नहीं किया। तरकुलहा देवी, गुरु गोरखनाथ, देवरहवा बाबा की धरती पर सबके प्रणाम बा, कहकर भावनात्मक रूप से जोड़ा। माफिया पर योगी की सख्ती और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय कांग्रेस व सपा के बयानों की चर्चा की। जैसे ही उन्होंने कहा कि सीएम योगी के आने से यहां का मौसम और माहौल बदल गया... पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें