गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय भवन में मतदाताओं के प्रशिक्षण के दौरान ईडीसी एवं पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान के लिए फैसिलिटेशन सेंटर बनाया गया है। लोकसभा गोरखपुर में 1387 एवं बांसगांव में 507 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर के 50 मतदान कर्मियों को ईडीसी जारी किया गया, जबकि 461 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। इसी प्रकार बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 199 मतदान कर्मियों को ईडीसी प्रमाणपत्र जारी किया गया, जिसके माध्यम से वे मतदान करेेंगे, 26 मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। संवाद