फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर पर खड़ी रहती है व्यवसायी की गाड़ी, कटता है टोल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच के व्यवसायी की गाड़ी का नंबर इस्तेमाल कर रहे जालसाज
विज्ञापन

पिपराइच थाने में दिया शिकायत पत्र, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
गोरखपुर। पिपराइच के व्यवसायी जितेंद्र गुप्ता की महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार का नंबर लगाकर दूसरी गाड़ी चल रही है। इसकी जानकारी तब हुई, जब भदोही के परीकटा टोल प्लाजा से व्यवसायी के मोबाइल पर 230 रुपये टोल कटने का मैसेज आया। उनकी कार उनके दरवाजे पर ही खड़ी थी। घटना के बाद परेशान व्यवसायी ने इसकी शिकायत पिपराइच थाने में की और एसपी ट्रैफिक से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
व्यवसायी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले आठ जनवरी को भी उनके नंबर की गाड़ी का टोल कट चुका था। तब उन्होंने संबंधित टोल प्लाजा के ई-मेल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद टोल टैक्स का पैसा वापस कर दिया गया था। हालांकि, 18 मार्च को फिर से टोल कटने का मैसेज आया तो इस बार टोल प्लाजा की ओर से गाड़ी का फोटो भी भेजा गया। फोटो में नंबर तो उनका ही था, लेकिन गाड़ी अलग दिख रही थी। इससे यह स्पष्ट हुआ कि कोई उनकी गाड़ी के नंबर का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित व्यवसायी ने मामले को गंभीर मानते हुए पिपराइच थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह पूरी तरह गैरकानूनी है और इससे कोई बड़ा अपराध भी हो सकता है। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि शिकायत पत्र मेरे पास नहीं आया है। अगर आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें