फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेट्रोल पंप अलॉटमेंट के नाम पर व्यवसायी से 1.90 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी अलॉटमेंट लेटर और डीलरशिप सर्टिफिकेट थमाकर आरोपी ने बंद किया मोबाइल, केस
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी व्यवसायी महेश कुमार गुप्ता से ठगी हो गई। जालसाज ने पेट्रोल पंप अलॉट कराने का झांसा देकर उसने 1.90 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने फर्जी वेबसाइट, मेल और फोन कॉल के जरिये न सिर्फ रकम ऐंठी, बल्कि आईओसीएल (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड) के नाम पर नकली अलॉटमेंट लेटर और डीलरशिप सर्टिफिकेट तक जारी कर दिया।
महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ऑनलाइन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की साइट पर पेट्रोल पंप खोज रहे थे। इसी दौरान उनके स्क्रीन पर एक पॉप-अप खुला। उन्होंने उस पर क्लिक कर निर्देशों का पालन करने के साथ ही डोहरिया बाजार, जगतबेला में पेट्रोल पंप अलॉटमेंट के लिए आवेदन भर दिया। इसके बाद उनके मेल और मोबाइल पर लगातार संपर्क किया जाने लगा। आरोप है कि जालसाज ने खुद को आईओसीएल से जुड़ा बताते हुए उनसे तीन किश्तों में 1.90 लाख रुपये मुंबई स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते में ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं नहीं झांसे में लेने के लिए ठगों ने उनके ई-मेल आईडी पर फर्जी अलॉटमेंट लेटर और डीलरशिप सर्टिफिकेट भी भेज दिया। काफी दिन बीत जाने के बाद जब कंपनी का कोई अधिकारी संपर्क में नहीं किया तो उन्होंने आरटीआई के जरिये कंपनी से जानकारी मांगी। इसके बाद पता चला कि उनके नाम से किसी भी प्रकार का पेट्रोल पंप एलॉट नहीं हुआ है। उनके दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने एसपी सिटी अभिनव त्यागी से गुहार लगाई। इसके बाद गोरखनाथ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें