फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कान के जरिये भी हो सकती है दिमाग के ट्यूमर की सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी कॉन्फ्रेंस का हुआ समापन
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय एनाटॉमी कॉन्फ्रेंस मंगलवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन नाक, कान, गला रोग विभाग के प्रमुख डॉ. आरएन. यादव ने बताया कि अब दिमाग के ट्यूमर की सर्जरी कान के रास्ते भी की जा सकती है। इस तकनीक में फेशियल नर्व को नुकसान नहीं होता। सर्जरी के बाद मरीज का चेहरा टेढ़ा नहीं पड़ता है।
डॉ. आरएन यादव ने बताया कि यह ट्यूमर दिमाग से जुड़े हिस्से में बनता है जिसे सीपी एंगल ट्यूमर कहा जाता है। सामान्यतः न्यूरो सर्जन इसकी सर्जरी कान के पीछे से करते हैं, जिससे फेशियल नर्व के डैमेज होने का खतरा रहता है। जबकि नई तकनीक ‘ट्रांस लाइब्रेथिन एप्रोच’ में कान के भीतर से सर्जरी की जाती है, जिससे यह जोखिम समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन

बनारस से आई डॉ. अनीता चौधरी ने तनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि सामान्य व्यक्ति की तुलना में एक डॉक्टर औसतन 10 साल कम जीता है। इसका मुख्य कारण चिकित्सकीय तनाव है। तनाव से कार्टीसोल हार्मोन 56 फीसदी तक बढ़ जाता है, जो हृदयाघात और ब्रेन हेमरेज का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि सही ढंग से सांस लेना यानी ध्यान करने से इस हार्मोन को नियंत्रित किया जा सकता है। रोजाना 20 मिनट ध्यान करने से हैप्पी हार्मोन का स्राव बढ़ता है और शरीर तनावमुक्त रहता है।
विज्ञापन


डॉ. बिंदु सिंह बनीं प्रदेश अध्यक्ष
कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में यूपी एसोसिएशन ऑफ एनाटॉमिस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज की डॉ. बिंदु सिंह को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वर्तमान अध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा ने उन्हें कार्यभार सौंपा। अगली एनाटॉमी कॉन्फ्रेंस अलीगढ़ में आयोजित होगी। कार्यक्रम में डॉ. पीएन सिंह, डॉ. अशोक यादव, डॉ. योगेश पाल, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. सज्जाद जफर और डॉ. शालिनी सिंह समेत तमाम डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें