फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स के लैब में शुरू होगी ब्लड टेस्ट, मरीजों को मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्स-रे सहित अन्य जांच के लिए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ब्लड टेस्ट कराने में सहूलियत मिलेगी। जल्द ही ब्लड टेस्ट की सभी सेवाएं एम्स की अपनी बायोकेमिस्ट्री लैब में शुरू की जाएंगी। इससे मरीजों को बेहतर सुविधाओं के साथ जांच पर होने वाला खर्च भी काफी कम हो जाएगा।

एम्स में प्रतिदिन तीन से चार हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें अधिकतर को किसी न किसी प्रकार की जांच करवानी पड़ती है, जो एम्स में संचालित निजी हिंद लैब में की जाती है। किया जाता है। इसका शुल्क सरकारी जांच की तुलना में काफी ज्यादा होता है। इससे लोगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसे देखते हुए लैब की तैयारी चल रही है। दिसंबर तक इसके शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि हिंद लैब के माध्यम से कराई जा रही जांच की संपूर्ण प्रक्रिया एम्स की लैब में ही संचालित की जाएगी। यह सुविधा इस वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगी। केवल ब्लड टेस्ट ही नहीं बल्कि एक्स-रे और अन्य रेडियोलॉजिकल जांचों के लिए भी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूर्ण होगी, मरीजों को न्यूनतम शुल्क पर सभी आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे सबसे ज्यादा फायदा गरीब तबके के मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें