फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़कों पर ब्लैक स्पॉट...अंधेरे में ध्यान नहीं दिया तो हो जाएंगे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर की कई सड़कों पर ऐसे ब्लैक स्पॉट हैं जो आपको रात के अंधेरे में नहीं दिखेंगे। इन रास्तों पर ध्यान नहीं दिया तो हादसे का शिकार हो सकते हैं। रिफ्लेक्टर न होने की वजह से मोड़ का भी पता नहीं चलता है। कोहरे के दिनों में यह और भी खतरनाक हो सकते हैं।
विज्ञापन

मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर बिछिया की ओर से चढ़ते समय सावधानी बरतें। ओवरब्रिज से सटे एक रास्ता मुड़ा है जो बिछिया की तरफ चला जाता है। सोमवार शाम सात बजे के करीब कौवाबाग की तरफ से आने वाले वाहन तेजी से ओवरब्रिज पर चढ़ रहे थे। उधर, कुछ लोग बिछिया की ओर से आते हुए अचानक ब्रिज पर चढ़ने लगे। कौवाबाग की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए कोई ऐसा संकेतक नहीं लगा कि उनको मोड़ के बारे में पता चल सके। सोमवार शाम 10 मिनट के अंदर दो बार हादसा होने से बच गया। बिछिया की तरफ से एक बाइक सवार ब्रिज पर चढ़ने के लिए मुड़ा, उधर उपर से एक साइकिल सवार ने बिछिया की तरफ जाने के लिए मुड़ा। ब्रिज की दीवार के पास दोनों टकराने से बाल-बाल बच गए। इसके दो मिनट बाद ही एक ऑटो, कार और ट्रक में टक्कर होने से बच गया। तीन वाहन तीन रास्ते से आकर ब्रिज के पास खड़े हो गए।
सड़क से गुजर रहे बिछिया के राहुल ने बताया कि यह मोड़ काफी खतरनाक है। कौवाबाग की तरफ से यदि ध्यान से नहीं आए तो ब्रिज की दीवार में टकरा सकते हैं। यहां आए दिन गाड़ियां टकरा जाती हैं।
विज्ञापन

-
मैत्रीपुरम मोड़ पर टल गया बड़ा हादसा
मैत्रीपुरम मोड़ पर शाम 7:20 के करीब एक बाइक और स्कूटी में टक्कर होने से बच गई। मोहद्दीपुर की तरफ से आ रही एक स्कूटी ने मैत्रीपुरम की तरफ मुड़ने के लिए इंडीकेटर दिया। वहां पर सड़क मुड़ी हुई है। इसी दौरान पीछे तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने इंडीकेटर नहीं देखा और स्कूटी को पास देख लड़खड़ा गया। हालांकि दोनों टकराने से बाल-बाल बच गए। वहां मौजूद विजेंद्र सिंह ने बताया कि मैत्रीपुरम मोड़ पर कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा। इस तरफ सड़क में थोड़ा घुमाव है। इसकी वजह से गाड़ी चलाते समय मोड़ का पता नहीं चलता। कई बार यहां वाहन टकरा चुके हैं। इसी तरह कौवाबाग अंडरपास से निकलने पर बाएं तरफ एक मोड़ है जो दूर से नहीं दिखता। यहां पर भी कोई रिफ्लेक्टर नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें