फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक सवार मनबढ़ों ने युवतियों से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा क्षेत्र की घटना, पिपरौली चौकी पहुंचने पर पुलिस ने थाने पर भेजा
विज्ञापन

सहजनवा। गीडा सेक्टर 15 में फैक्टरी से काम कर अपने कमरे पर जा रही युवतियों से बृहस्पतिवार की शाम मनबढ़ों ने छेड़खानी कर दी। बाइक सवार मनबढ़ों ने उनका हाथ पकड़ लिया। युवतियों के विरोध करने पर धमकी देते हुए मनबढ़ भाग निकले। इसके बाद युवतियां शिकायत लेकर पिपरौली चौकी पहुंचीं तो पुलिस ने सुनवाई न करते हुए उन्हें थाने जाने को कहा। थाने पहुंचकर युवतियों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गीडा के अलग-अलग सेक्टर में स्थित फैक्टरियों में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां कार्य करती हैं। सुबह के साथ ही देर रात तक उनका आना-जाना लगा रहता है। बृहस्पतिवार को कार्य को खत्म कर कुछ युवतियां पैदल ही पिपरौली के पास किराए पर लिए गए कमरे पर जा रही थीं। जैसे ही वह एक फैक्टरी के पास पहुंची थीं कि एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने एक युवती का हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। साथ में चल रही अन्य युवतियों ने विरोध करते हुए युवती को पकड़े रखा। इसके बाद बाइक सवारों ने गाली और धमकी दी और वहां से भाग गए। एसपी नाॅर्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गीडा पुलिस से घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें