मऊआ गांव निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश उर्फ नन्हे दुबे ने बताया कि उनके दरवाजे पर उनके पटीदार रमाशंकर दुबे की कार खड़ी थी। देर रात दो बाइक सवार युवक आए और कार पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर घर में सो रहे चालक संजय नींद खुल गई।
झुमिला बाजार। बड़हलगंज थानाक्षेत्र के महुआ गांव में सोमवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने अखिलेश दुबे के घर के बाहर खड़ी कार में ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने प्राथमिक जांच में मामले को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन
मऊआ गांव निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश उर्फ नन्हे दुबे ने बताया कि उनके दरवाजे पर उनके पटीदार रमाशंकर दुबे की कार खड़ी थी। देर रात दो बाइक सवार युवक आए और कार पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर घर में सो रहे चालक संजय नींद खुल गई। वह बाहर निकलकर देखा कि बाइक सवार हमलावर भाग रहे थे।
अखिलेश ने बताया कि रात में विंध्याचल से लौटे और थकान के कारण गहरी नींद में सोए हुए थे। सुबह उठने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि घटना रात की है, लेकिन पुलिस को सुबह करीब 9 बजे सूचना दी गई। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।