फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुंडन से लौट रहे बाइक सवार पेड़ से टकराए, एक की मौत, दो घायल

Mon, 26 May 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ेसरी स्थित टेढ़िया बंधे के पास हुआ हादसा, गड्ढे में गिरने से अनियंत्रित हुई बाइक
विज्ञापन

बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के खड़ेसरी स्थित टेढ़िया बंधे के पास रविवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार तीन युवक गड्ढे में गिरने के बाद पेड़ से टकरा गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सीएचसी बड़हलगंज में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बरहता चौंतीसा गांव निवासी राजेंद्र का 20 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार अपने दोस्त मुकेश व रघुबीर के साथ बाइक से रात पौने 10 बजे बुआ के घर डेरवा गया था। वहां मुंडन कार्यक्रम के बाद लौट रहा था। बड़हलगंज-देवरिया रामजानकी मार्ग पर टेढ़िया बंधे के पास इनकी बाइक एक गड्ढे में जाने से असंतुलित हो गई, जिससे वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले आई, जहां चिकित्सक ने दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मुकेश व रघुवीर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि दिनेश ही बाइक चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें