फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ इलाके में सीवरलाइन के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके में निर्माणाधीन सीवर लाइन के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार एक युवक मौत हो गई। आधी रात को हुई यह घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां मौत के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक उसी इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन


गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी चंद्रशेखर चौहान के बेटे जयराम चौहान (28) के रूप में युवक की पहचान हुई है। सीवर लाइन के गड्ढे में गिरने का वीडियो वायरल होने से पता चला कि 17 नवम्बर की रात में करीब साढ़े 12 बजे किड्स स्कूल ग्रीन सिटी रोड आदित्य नगर के पास सड़क पर नगर निगम द्वारा खोदे हुए गड्ढे में यह युवक गिर गया। जयराम अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था कि अचानक गड्ढे में गिर गया। जिससे वह घायल हो गया पीआरवी 3885 की सूचना पर उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें