फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीपीगंज थाने की गाड़ी टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज की घटना, मृतक की नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन

बाइक के नंबर के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस
पीपीगंज। जसवल मार्ग पर बृहस्पतिवार रात भरोहया गांव के पास पीपीगंज थाने की गाड़ी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है, उसके बाइक नंबर के आधार पर सहजनवां का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को मेडिकल काॅलेज स्थित मोर्च्यूरी में रखवा दिया है।
बाइक सवार युवक पीपीगंज से जसवल बाजार की तरफ जा रहा था। सड़क किनारे खड़े लोगों का कहना है कि गलत लेन से सामने से थाने की गाड़ी भी कहीं से आ रही थी। तभी भरोहिया गांव के सामने पहुंचे बाइक सवार युवक की टक्कर थाने की गाड़ी से हो गई। आनन-फानन में पुलिस ने युवक को एंबुलेंस से सीएचसी जंगल कौड़िया भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पीपीगंज पुलिस एक अपराध के मामले में गई थी। वापस आते समय भरोहिया के सामने गाड़ी खड़ी थी। इसी बीच बाइक सवार युवक टकरा गया। अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बाइक नंबर की जांच करने पर सहजनवां क्षेत्र के होने का सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें