फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा, पीछे बैठा युवक घायल
विज्ञापन

गोला। थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के पास शनिवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिवकुमार तिवारी (45) की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन

उरुवा क्षेत्र के बिरई खुर्द निवासी शिवकुमार तिवारी शनिवार दोपहर में किसी काम के सिलसिले से गोला गए हुए थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी बाइक पर सवार थे। गोला से शिव कुमार तिवारी घर लौट रहे थे। अभी वह चंदौली गांव के नजदीक पहुंचे ही थे कि ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में साइड से टक्कर लग गई। इस घटना में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवकुमार तिवारी के सिर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे व्यक्ति का पैर फ्रैक्चर हो गया। दोनों को सीएचसी पर लाया गया, जहां शिव कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें