फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस से मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर इलाके में शुक्रवार देर रात पशु तस्करों से मुठभेड़, दो तस्कर भाग गए
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्कर की पहचान बिहार पश्चिम चंपारण निवासी साहब अंसारी के रूप में हुई
गोरखपुर। शाहपुर इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक तस्कर को पैर में गोली लग गई। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दो तस्कर चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए तस्कर की पहचान बिहार पश्चिम चंपारण निवासी साहब अंसारी के रूप में हुई। पुलिस ने इसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद किया है। आरोपी पर पहले से पांच केस गोरखपुर और कुशीनगर के थानों में दर्ज हैं।
शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि सितंबर माह में आरोपी साहब अंसारी शाहपुर इलाके से गोवंश चोरी करके पिकअप से भागा था। इस दौरान कुशीनगर के कप्तानगंज इलाके में वहां पुलिस से मुठभेड़ भी हुई थी। इसमें वह भाग निकला था। शाहपुर में पशु चोरी का केस दर्ज करके पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। शुक्रवार रात आरोपी फिर अपने साथियों के साथ पिकअप से शाहपुर इलाके में गोवंश उठाने आया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की तो आरोपी तमंचे से फायर करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। इस दौरान उसके दो साथी भाग निकले। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहपुर थाने में आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और पुलिस पर हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट-
काफी दिनों से आरोपी की तलाश थी। देर रात गोवंश उठाने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- रवि कुमार सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें