फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरतें सावधानी.....दिन में गर्मी, रात में सर्दी, सुबह कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम की आंखमिचौली जारी है। रविवार को दिन का तापमान गिरने के बाद सोमवार को फिर दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। हालांकि, रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। मंगलवार भोर में घने कोहरे का पूर्वानुमान है। अभी एक-दो दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा। डॉक्टरों की सलाह है कि ऐसे मौसम में खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बुजुर्ग लोग सुबह टहलने से बचें। बच्चों को निमोनिया के संक्रमण से बचाने के लिए लक्षण दिखते ही अस्पताल ले जाएं।
विज्ञापन

इस बार नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी दिन में गर्मी पड़ रही है। हालांकि शनिवार को एक बार में चार डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने के बाद रविवार को दिन में भी इसका असर दिखा और ऐसा लगा कि सर्दी बहुत तेजी से बढ़ रही है। लेकिन, सोमवार को पछुआ हवा कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हो गई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं रात का तापमान अभी भी 14.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आमतौर पर मौसम सूखा रहेगा। मंगलवार सुबह घना कोहरे का अनुमान है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रो. राजकिशोर ने बताया कि तापमान में उतार चढ़ाव ही नहीं, प्रदूषण का भी असर है। कोहरा गिरने पर धूल के कण व धुएं का प्रदूषण संघनित होकर नीचे आ जाते हैं, जिससे एलर्जी के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे मौसम में अस्थमा व दमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन


निमोनिया व दमा के मरीज रहें सतर्क
श्वास रोग विशेषज्ञ सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि तापमान में उतार चढ़ाव छोटे बच्चों व बुजुर्गों के लिए सबसे खतरनाक है। ऐसे मौसम में ही निमोनिया का संक्रमण सबसे तेज होता है। इसलिए सर्दी, जुकाम, खांसी के मामले को नजर अंदाज न करें। कफ की वजह से बच्चों या बड़ों के गले घरघराहट की आवाज आ रही है तो उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर जाएं। ऐसे मरीजों के लिए सरकारी एंबुलेंस भी नि:शुल्क उपलब्ध है। इसके अलावा अस्थमा के जो मरीज इनहेलर का प्रयोग करते हैं, वे उसका प्रयोग करते रहें। सुबह कोहरे व धुंध के बीच टहलने निकलने से बचें। अगर टहलने जा रहे हैं तो शरीर को गर्माहट देने वाले कपड़े पहनकर ही निकलें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें