फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारातियों पर ईंट-पत्थर से हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ताल इलाके की घटना, दूल्हे के चचेरे भाई ने दी तहरीर
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढताल इलाके में बुधवार रात आए बारातियों पर एक मनबढ़ ने अपने साथियों के संग मिलकर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमे करीब छह बाराती घायल हो गए। दूल्हे के चचेरे भाई की तहरीर पर थाना रामगढ़ताल पुलिस एक नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बेलीपार इलाके के जोत बगही निवासी रामधारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को चचेरे भाई अमरनाथ निषाद की बारात रामगढ़ताल क्षेत्र के लहसडी बरबसपुर में आई थी। रात करीब 11:30 बजे बरबसपुर के रहने वाले विकाश ने अचानक कुछ अज्ञात लोगों के साथ बारातियों को लाठी, डंडे और ईंट से मारना पीटना शुरू कर दिया। बारातियों की गंभीर चोटें आई हैं। बारात में आए बब्बी, राजू और अरविंद के सिर पर ईंट लगने से वे अचेत होकर गिर गए। विशाल, शंकर और छोटू और कुछ अन्य लोगो को भी चोट आई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें