गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को स्व. रजनीश चंद मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष युगल में सत्यम त्रिपाठी व प्रखर मिश्रा की जोड़ी को शिकस्त देकर अमन मद्धेशिया व मुब्बशिर नेह विजेता बने। अंडर-15 बालिका वर्ग में बागीशा को हराकर रिद्धिमा यादव विजेता बनीं।
प्रतियोगिता के अंडर-13 बालक वर्ग में आयुष कुमार व शुभ की जोड़ी विजेता और अरनव सोलंकी व दिव्यांश की जोड़ी उप विजेता रही। इसी तरह बालिका अंडर-13 युगल में हरशाली सिंह और रिद्धिमा यादव ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। जबकि अवानी सिंह व श्रेया शुक्ला उपविजेता रहीं। निर्णायक की भूमिका में संजय कुमार श्रीवास्तव, चंदन तिवारी और रामनारायन रहे। मुख्य अतिथि सीडीओ संजय कुमार मीना ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।