फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : हीरक जयंती पर बनेगी डाक्यूमेंट्री युवाओं को आकर्षित करेगा गीत, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपने स्थापना के हीरक जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रहा है। समारोह के लिए विश्वविद्यालय की ओर से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी जिसमें विश्वविद्यालय के इतिहास को दिखाया जाएगा। साथ ही युवाओं को आकर्षित करते एक गीत भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर को उत्सव के रूप में मनाने के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हीरक जयंती समारोह मनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने संचालन समिति का गठन कर दिया है। डीडीयू वीसी प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि हीरक जयंती समारोह के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए समिति का गठन कर सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। डाक्यूमेंट्री व गीत तैयार करने की जिम्मेदारी ललित कला विभाग व पत्रकारिता विभाग को सौंपी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें