फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीमारदारों को मिलेगा स्वच्छ एवं सस्ता भोजन, जल्द होगा कैंटीन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल परिसर में तीमारदारों को स्वच्छ और ताजा भोजन उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन का संचालन शुरू होने जा रहा है। बुधवार को कैंटीन निर्माण का कार्य पूरा हो गया। सप्ताह भर में ही कैंटीन का उद्घाटन कर सुविधा की शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में रोगियों के लिए भोजन की व्यवस्था है लेकिन तीमारदारों को भोजन के लिए होटल एवं दुकानों पर निर्भर रहना पड़ता है। बाहर का खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। तीमारदारों को भोजन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल परिसर में कैंटीन खोला जा रहा है। बुधवार को कैंटीन की तैयारियों को पूरा कर लिया गया। एसआईसी डॉ. जय कुमार ने बताया कि कैंटीन में आवश्यक सामान एवं व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। हमने विभिन्न वेंडरों से संपर्क किया था, जिसने सबसे सस्ता और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के मानकों को पूरा किया है उसे टेंडर दिया गया है। कैंटीन खोलने का उद्देश्य तीमारदारों को सस्ता और लाभदायक नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें