फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आर्मी जवान और रिश्तेदारों पर हमला, चार पर केस दर्ज

Fri, 10 Oct 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में बुधवार को एक आर्मी जवान और उनके दो रिश्तेदारों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे की है। शिकायतकर्ता सरताज अली ने बताया कि वे अपने साले वासिफ अशरफ, जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं और सागर अशरफ के साथ भटहट स्थित अपने मकान पर थे। वासिफ अशरफ शादी का कार्ड बांटने आए थे। इस दौरान सरताज अली उन्हें मकान और नाले का निर्माण कार्य दिखा रहे थे।
इसी बीच पड़ोस में रहने वाली जरीना खातून, शरीफ, आसिफ खान और कैश खान ने आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

सरताज अली ने यह भी आरोप लगाया कि हमले के दौरान तकिए के नीचे रखे 20 हजार रुपये भी चोरी हो गए। इस संबंध में विवेचक अनूप चौधरी ने बताया कि सरताज अली की तहरीर पर जरीना खातून, शरीफ, आसिफ खान और कैश खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें