फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी के खर्च के लिए रची लूट की झूठी कहानी, चालक और साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुई थी वारदात
विज्ञापन

गोरखपुर। शादी के खर्च पूरे करने के लिए एक कारोबारी के चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी रच दी। चिलुआताल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आरोपी चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर उसके घर से 9.70 लाख रुपये बरामद कर लिए, जो व्यापारियों से वसूले गए थे।
घटना बुधवार रात की है। महराजगंज के फरेंदा निवासी कारोबारी आशीष चौधरी का चालक टुन्नू प्रजापति (निवासी पकड़ीदास, हाटा, कुशीनगर) बीआरडी मेडिकल कॉलेज से रुपये लेकर लौट रहा था। उसने पुलिस को बताया कि चिउंटहा गांव के पास चार बाइक सवार बदमाशों ने कार रोककर शीशा तोड़ दिया और रुपयों से भरा बैग लूट ले गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मौके की जांच की तो न तो संघर्ष के कोई निशान मिले न ही कार पर हमले के। चालक के बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस को शक हुआ। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि चालक घटना से ठीक पहले शिवपुर-साहबाजगंज क्षेत्र में मौजूद था। सख्त पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि उसकी शादी मई में तय है और उसे पैसों की जरूरत थी। चार साल से वह कारोबारी का चालक था, इसलिए रुपये के लेन-देन की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन

उसने मेडिकल कॉलेज से रकम उठाने के बाद सीधे अपने जिम संचालक साथी जयनाथ सिंह (निवासी रग्घूपुर, सिकरीगंज) को बैग सौंपा और खुद चिउटहा पहुंचकर झूठी लूट की सूचना दी। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज से पूरा मामला उजागर हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वसूली गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें