गोरखपुर। महेवा थोक मंडी में लोकल आलू व प्याज की आवक बढ़ जाने से दाम में गिरावट दर्ज की गई है। मंडी में आलू जहां 18 रुपये किलो है वहीं फुटकर में 35 रुपया किलो बिक रहा है। प्याज मंडी में 35 व फुटकर में 55 से 60 रुपया किलो है।
मटर व गोभी अभी भी महंगा है। मंडी में मटर 1400 रुपये क्विंटल यानी 14 रुपये किलो है। वहीं फुटकर में दाम 100 रुपये किलो है। वहीं मंडी में गोभी 1300 रुपया क्विंटल यानी 13 रुपये किलो है। फुटकर में 60 रुपया किलो बिक रही है। मंडी सहायक घनश्याम मिश्र ने बताया कि व्यापारी मंडी में क्विंटल के हिसाब से सब्जियां खरीदते हैं। मंडी में थोक में हरी मिर्च 22, टमाटर 18, पालक 10, परवल 12, धनियां 12, अदरक 35, मूली 10, मेथी 12 रुपये किलो है। फुटकर में हरी मिर्च 60, टमाटर 60, पालक 60, परवल 60, धनियां 55 से 60, अदरक 50, मूली 30, मेथी 60 रुपये किलो है। मंडी सचिव प्रवीन अवस्थी ने बताया कि आवक कम व ज्यादा होने से दाम में उतार चढ़ाव होता रहता है। आने वाले दिनों में सब्जियां और सस्ती हो सकती हैं।