फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जाम का इंतजाम... बेतियाहाता से 12 घंटे नहीं गुजरेंगे ऑटो, ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेतियाहाता चौराहे से हनुमान मंदिर तिराहे तक सुबह नौ से रात नौ बजे तक ऑटो, ई-रिक्शा प्रतिबंधित
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए यातायात पुलिस ने अब नई पहल शुरू की है। गोलघर के बाद अब बेतियाहाता इलाके को जाम से मुक्त कराने के लिए ऑटो व ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इसके तहत अब बेतियाहाता चौराहे से हनुमान मंदिर तिराहे तक सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक ऑटो, ई-रिक्शा व लोडर वाहन नहीं गुजरेंगे। नए नियम को सोमवार से सख्ती से लागू किया जाएगा।
बेतियाहाता से जाने वाले वाहनों को मार्ग परिवर्तित कर मुंशी प्रेमचंद पार्क मोड़, टीडीएम तिराहा, अलहदादपुर तिराहा होकर बेतियाहाता चौराहा की तरफ भेजा जाएगा। हालांकि, मरीजों के वाहनों काे डायवर्जन से मुक्त रखा गया। दरअसल, बेतियाहाता चौराहे से हनुमान मंदिर तक कई मॉल खुल गए हैं। यहां की सड़क पतली है, जिसके चलते आए दिन जाम लगता है। इसमें मरीजों को लेकर जाने वाले वाहन भी फंस जाते हैं। नई व्यवस्था के तहत ऑटो, ई रिक्शा का प्रवेश नहीं होने से जाम से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि शहर में जाम की वजह बन रहे अवैध ऑटो और ई-रिक्शा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। ई-रिक्शा का रूट तय किया जा रहा है। भीड़भाड़ वाले रास्तों और ओवरब्रिज पर भी ऑटो, ई-रिक्शा को प्रतिबंधित किया जा रहा है।


12 फरवरी को तय होगा ई-रिक्शा का रूट
शहर में धड़ल्ले से किसी भी रूट पर चल रहे ई-रिक्शा का जोनवार रूट निर्धारण 12 फरवरी को होने वाली बैठक में किया जाएगा। इसके लिए पांच रूट और आठ चौराहे पहले से प्रस्तावित हैं, जहां ई-रिक्शा चलेंगे। इस प्रस्ताव को आरटीओ और यातायात पुलिस की बैठक में रखा जाएगा और मंथन कर फाइनल टच दिया जाएगा। बैठक में ई-रिक्शा यूनियन को भी बुलाया गया है। रूट तय होने से ई-रिक्शा अपने-अपने रूट पर चलेंगे। इससे जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा व रूट निर्धारण से यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। संभागीय परिवहन विभाग के आरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा ने बताया कि शहर को पांच जोन में वर्तमान में बांटा गया है। इसमें आठ चौराहों को चिह्नित किया गया है। ई-रिक्शा नाबालिग न चला पाएं, इसके लिए लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। गोरक्ष ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष जीके द्विवेदी ने बताया कि कम से कम सात सवारी बैठाने पर ही एक ऑटो चालक को लाभ हो सकता है, नहीं तो उसको नुकसान होगा। रूट निर्धारण में रेलवे व बस स्टेशन रिजर्व जाने की इजाजत भी मिलनी चाहिए, ताकि किसी भी क्षेत्र से ई-रिक्शा रिजर्व बैठाकर रेलवे व बस स्टेशन की तरफ जा सकें।
-
यूनिक कोड के लिए करेंगे जागरूक
आरटीओ प्रवर्तन संजय झा ने बताया कि शहर में करीब 11000 हजार ऑटो व ई-रिक्शा चल रहे हैं। इसमें सिर्फ 6000 का ही यूनिक कोड बना है। अभियान चलाकर सभी चालकों व वाहन मालिकों को यूनिक कोड बनवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए चौराहों पर लगे आईटीएमएस का भी सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में चला चेकिंग अभियान, 931 वाहनों का चालान
यातायात पुलिस टीम ने शनिवार को बेतियाहाता के सरदार भगत सिंह चौराहा से बेतियाहाता हनुमान मंदिर तिराहा तक मार्ग का निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए यहां पर लगने वाले ठेलों-खोमचों को हटाया गया। शहर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर ऑटो व ई-रिक्शा के आगे व पीछे बंफर लगाकर चला रहे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 29 ऑटो व ई-रिक्शा से बंफर उतरवाया गया। दिनभर चली कार्रवाई के दौरान 931 वाहनों का चालान कर 38500 जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें